
जहानाबाद….. ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जहानाबाद इकाई द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती समारोह मनाया गया ! इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारीगण एवं चित्रांशो ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया ! ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष बिंदुभूषण प्रसाद ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है।उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर ब्रिटश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति मानवता का पाठ पढ़ाया, उन्होंने आगे बताया कि आज देश के दो बड़े महापुरुषों का जन्मदिन है गांधी जी के अलावा आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को यूपी के मुगलसराय में हुआ था ! शास्त्री जी कद में छोटे थे लेकिन अपने बड़े फैसलों और उच्च विचारों के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने जीवन भर आम आदमी के हितों की वकालत की। शास्त्री ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। शास्त्री को 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और उनके प्रतिष्ठित नारे जय जवान, जय किसान के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। वह भष्ट्राचार के खिलाफ लिए जाने वाले फैसलों और अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से जगजाहिर है, शास्त्री जी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने अपने ही बेटे का प्रमोशन रुकवा दिया था। शास्त्री जी का यह फैसला और भी नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आगे बताते हुए कहा कि एक बार की बात है जब वह देश के गृह मंत्री थे तो एक सरकारी काम से कलकत्ता गए, तो वापस आने के लिए देर गए हो गई। फ्लाइट छूटने का डर था। वह रोड के रास्ते एयरपोर्ट जा रहे थे तो ट्रैफिक जाम में फंस गए। पुलिस कमिश्नर चाह रहे थे कि सायरन वाला एस्कॉट काफिले के आगे कर दिया जाए ताकि जाम से वे निकल जाए। लेकिन शास्त्री ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि ऐसा करने से आम लोगों को परेशानी होगी। जयंती समारोह में जिला अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, सचिव नितीश कुमार, महासचिव सुबोध अम्बर, सूर्यभूषण प्रसाद,रामबिंदु सिन्हा, रमेश कुमार, अंजनी कुमार, दिलीप कुमार, युवा प्रकोष्ठ किशन के साथ बिनीत सिन्हा , युवा सचिव देवांशु ,आशुतोष ,मनीष ,अनुप, ऋषि,शिवम, राज,विकाश ,सोनू सहित कई चित्रांश उपस्थित थे
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












