DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महिला JE से छेड़छाड़ मामले में पुलिस टीम पर विरोध, झारखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, SP ने किया पथराव की खबर का खंडन

Jehanabad News: महिला JE से छेड़छाड़ मामले में पुलिस टीम पर विरोध, झारखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, SP ने किया पथराव की खबर का खंडन
IMG_20250529_182131

जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र स्थित तुरकौल गांव में लघु सिंचाई विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर (JE) पल्लवी कुमारी के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल छिनतई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत के बाद जब पुलिस छापेमारी के लिए गांव पहुंची, तो टीम को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान, झारखंड पुलिस का एक जवान नरेंद्र सिंह, जो आरोपी के पड़ोसी हैं, ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली और हाथापाई की। पुलिस ने नरेंद्र सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी गौरी शंकर सिंह, पिता अनिल सिंह, फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Digital Women Trust

SP ने किया पथराव की खबर का खंडन

घटना को लेकर 28 मई को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों में पुलिस टीम पर पथराव की खबरें प्रसारित हुई थीं। इस पर जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस से मामूली धक्का-मुक्की की, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है” और घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

SP अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया से अपील की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में खबर प्रकाशित करने से पहले संबंधित पदाधिकारियों से तथ्यात्मक पुष्टि जरूर करें, ताकि भ्रम और अफवाह से बचा जा सके।

महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस पूरी घटना ने महिला सरकारी कर्मचारियों की फील्ड ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Protest against police team in case of molestation of female JE, Jharkhand Police Jawan arrested, SP denies news of stone pelting

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़