DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संजय झा और चंदेश्वर चंद्रवंशी को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर जहानाबाद जदयू में खुशी की लहर

Jehanabad News: संजय झा और चंदेश्वर चंद्रवंशी को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर जहानाबाद जदयू में खुशी की लहर
InShot_20261123_181037422

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने जताया आभार, कहा- पार्टी संगठन को मिलेगी नई मजबूती

जहानाबाद। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कमेटी में संजय कुमार झा और पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जहानाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। दोनों नेताओं की नियुक्ति पर जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। संजय कुमार झा की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। वहीं, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसरोकारों से जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पार्टी को मिलेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी लगातार सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी देने के लिए नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का संगठन और सशक्त होगा।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जदयू का विस्तार होगा तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जयप्रकाश चंद्रवंशी, राजू सिंह, निरंजन केशव प्रिंस, इबरार अहमद, नरेंद्र शर्मा, रंगनाथ शर्मा, डॉ. निरंजन अंबेडकर, डॉ. इकबाल अहमद, बैजनाथ शर्मा, कुंदन विमल, कमलेश वर्मा, संजय सिंह, अयोध्या निषाद, कौशलेंद्र वर्मा, गगन भूषण सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए दोनों नेताओं के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Wave of joy within the Jehanabad JD(U) following the assignment of national-level responsibilities to Sanjay Jha and Chandeshwar Chandravanshi.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़