DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम मखदुमपुर से रवाना

Jehanabad News: झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम मखदुमपुर से रवाना
IMG-20250501-WA0089

जहानाबाद  यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम आज ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर से झारखंड की राजधानी रांची के खेल गांव के लिए रवाना हुई। यह टीम आगामी राष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियनशिप में भाग लेगी, जो 3 और 4 मई 2025 को आयोजित होने जा रही है।

ब्रिलियंट स्कूल के इंचार्ज सुनील सर ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक – राम पुकार सर, संजीत सर (पी.टी. प्रशिक्षक) एवं एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार – भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया।

Digital Women Trust

मुख्य प्रशिक्षक अन्नू शक्ति सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही है, जिसमें यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम पूरे उत्साह के साथ भाग लेने जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को एसोसिएशन की ओर से टी-शर्ट और ट्रैक सूट प्रदान किया गया है।

टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:

  • कुणाल सिंह आर्य (डीएवी)
  • गौरव कुमार वर्मा
  • आस्था कुमारी
  • आर्यन कुमार गुप्ता (बीपीएस)
  • अमीश तिवारी (क्रेन)

ऑफिशियल और मैनेजर के रूप में वेद प्रकाश रंजन टीम के साथ हैं, जो इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जज एवं रेफरी की भूमिका निभाएंगे।

सभी खिलाड़ियों को जिलेवासियों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह टीम जिले का नाम रौशन करेगी।

Jehanabad News: Unique Shotokan Karate Association India team left from Makhdumpur for the National Karate Championship organized in Jharkhand

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़