DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: निबंधन विभाग ने अब तक 32.40 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, लक्ष्य से अधिक वसूली पर जोर

Jehanabad News: निबंधन विभाग ने अब तक 32.40 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, लक्ष्य से अधिक वसूली पर जोर
InShot_20261118_194134917

75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी निबंधन की सुविधा, मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट से होगा दस्तावेजों का निबंधन

जहानाबाद। जिले में राजस्व संग्रहण बढ़ाने और निबंधन विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निबंधन विभाग के राजस्व संग्रहण, दस्तावेजों के निबंधन और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के साथ निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण करने पर विशेष जोर दिया गया।

Digital Women Trust

बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 86.93 करोड़ रुपये राजस्व संग्रहण का लक्ष्य दिया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 32.40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5,394 दस्तावेजों का निबंधन किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में राजस्व प्राप्ति में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने राजस्व संग्रहण की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं। साथ ही दस्तावेजों के निबंधन की संख्या में वृद्धि करने और निबंधन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में आम लोगों, विशेषकर बुजुर्गों की सुविधा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्ग, जो शारीरिक असमर्थता अथवा अन्य कारणों से निबंधन कार्यालय आने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें घर पर ही दस्तावेजों के निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट (एमआरयू) का प्रभावी उपयोग करने और जरूरतमंद वृद्धजनों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष पहल करने का निर्देश दिया गया। इस व्यवस्था से वैसे बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें जमीन या अन्य दस्तावेजों के निबंधन के लिए कार्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। बैठक में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad News: Registration Department has generated Rs 32.40 crore in revenue so far; emphasis placed on exceeding collection targets.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़