DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: काको नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ने शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था  शुरुआत की।

जहानाबाद  नगर पंचायत काको की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और लू के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर जैसे हज़रत बीबी कमाल की दरगाह, सूर्य मंदिर, दुर्गा मंदिर, पीएनबी बैंक, मंडल कारा काको, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेट, पाली मोड़ आदि जगहों पर शीतल प्याऊ जल … Read more

IMG-20250501-WA0011


जहानाबाद  नगर पंचायत काको की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और लू के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर जैसे हज़रत बीबी कमाल की दरगाह, सूर्य मंदिर, दुर्गा मंदिर, पीएनबी बैंक, मंडल कारा काको, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेट, पाली मोड़ आदि जगहों पर शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था की शुरुआत की गई है। जिससे राहगीरों एवं आम जनमानस को भीषण गर्मी में शीतल जल प्राप्त हो सके। शुद्ध जल के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। इसकी शुरुआत होते ही नागरिकों में एक उल्लास का माहौल देखा गया। सभी काको नगर वासियों में यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया जा रहा है कि गर्मी में राहगीरों को शुद्ध जल की कभी व्यवस्था नही की गयी थी। प्रेम स्वरूपम के इस कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जो पहले कभी इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। सभी जगह पर घड़े, गिलास और ठंडा रो वॉटर की समुचित व्यवस्था की गई है तथा सभी जगह पर पानी पिलाने वाली महिलाएं सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

Jehanabad News: Executive Officer of Kako Nagar Panchayat started the facility of providing cold drinking water.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़