DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री व e-KYC अभियान की तिथि बढ़ी, 11 जनवरी को भी सभी पंचायतों में लगेगा विशेष कैम्प

Jehanabad News: एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री व e-KYC अभियान की तिथि बढ़ी, 11 जनवरी को भी सभी पंचायतों में लगेगा विशेष कैम्प
IMG_20260110_193043

जहानाबाद कृषि विभाग, बिहार सरकार एवं राजस्व विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC कार्यों के लिए आयोजित विशेष अभियान की तिथि का विस्तार करते हुए अब यह अभियान 11 जनवरी 2026 को भी जहानाबाद जिले की सभी पंचायतों में संचालित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जिले के 88 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC कैम्प का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में लगाए गए कैम्पों का निरीक्षण भी किया गया।जानकारी के अनुसार एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं e-KYC के कार्यों को मिशन मोड में संपन्न कराया जा रहा है। इसके तहत 07 जनवरी 2026 को जिले की 21 पंचायतों में कैम्प लगाए गए थे, जबकि 08, 09 एवं 10 जनवरी 2026 को जिले की सभी 88 पंचायतों में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
10 जनवरी 2026 तक कुल 1257 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। प्रथम चरण के अंतर्गत यह विशेष अभियान 11 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की वर्तमान प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 41,582 सक्रिय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसान हैं। इनमें से कैम्प से पूर्व 18,970 किसानों (46 प्रतिशत) का e-KYC पूर्ण हो चुका है। वहीं अब तक 10,639 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है, जिनमें से केवल 5,469 प्रधानमंत्री किसान लाभुक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हल्का कर्मचारियों के माध्यम से की गई है, जो कुल लाभुकों का मात्र 13 प्रतिशत है, जिसे असंतोषजनक बताया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सहज रूप से प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक अथवा हल्का कर्मचारी से संपर्क कर शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं भूमि से संबंधित दस्तावेज (स्वयं के नाम की ऑनलाइन जमाबंदी) अनिवार्य हैं। किसानों से आग्रह किया गया कि 11 जनवरी 2026 को अपनी पंचायत में आयोजित विशेष कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। साथ ही किसानों से यह भी अपील की गई कि फार्मर आईडी निर्माण में प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें, ताकि कोई भी किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। कैम्प में आने वाले किसानों को आधार कार्ड, ऑनलाइन भूमि रसीद एवं मोबाइल फोन साथ लाने की सलाह दी गई है।

Jehanabad News: Under the Agri Stack project, the date for farmer registry and e-KYC campaign has been extended; special camps will be held in all panchayats on January 11 as well.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़