DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दो प्रधानाध्यापकों को ससम्मान विदाई, सेवांत लाभ समय पर देने की दोहराई प्रतिबद्धता

Jehanabad News: दो प्रधानाध्यापकों को ससम्मान विदाई, सेवांत लाभ समय पर देने की दोहराई प्रतिबद्धता
IMG_20260407_151136


जहानाबाद के जिला शिक्षा कार्यालय में दो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान के उपरांत ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पकरी के प्रधानाध्यापक श्री योगेन्द्र कुमार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोलहंडा (मखदुमपुर) के प्रधानाध्यापक श्री महेश प्रसाद को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक देकर विदाई दी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों प्रधानाध्यापकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। उनके अनुभव और योगदान से शिक्षा विभाग को मजबूती मिली है। इस मौके पर  सरस्वती कुमारी ने विभाग की कार्यशैली और सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि जिले में सेवांत लाभ का निष्पादन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है और विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अपने अधिकारों के लिए आर्थिक या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी सेवांत लाभों का भुगतान समय पर हो, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को तत्काल उनका उचित हक मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jehanabad News: Two headmasters given a respectful farewell, commitment reiterated to provide retirement benefits on time

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़