DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हाई वोल्टेज करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Jehanabad News: हाई वोल्टेज करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
IMG_20250619_112210

तेज हवा में झूलते बिजली के तार ने ली 25 वर्षीय अमरजीत की जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जहानाबाद जिले के मोहद्दीनपुर गांव से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय युवक अमरजीत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अमरजीत अपने खेत में धान की फसल के लिए बनाई गई मोरी (नाली) की स्थिति देखने गए थे।

Digital Women Trust

जानकारी के अनुसार, खेत के ऊपर से गुज़र रहा 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली का तार तेज़ हवा के चलते नीचे झूल गया और अमरजीत की गर्दन से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही अमरजीत ज़मीन पर गिर पड़े और उनकी हालत गंभीर हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें काको पीएचसी पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे मोहद्दीनपुर गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरजीत विवाहित थे और हाल ही में उनका एक छोटा बच्चा भी असमय दुनिया से चला गया था। अब अमरजीत की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि लटकते तारों को अविलंब ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी और जान की क्षति न हो।

Jehanabad News: Tragic death of a young man due to high voltage current, mourning spread in the village

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़