DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: होरीलगंज में लाखों की चोरी, कमरे में बंद होने के बावजूद पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ चोर।

Jehanabad News: होरीलगंज में लाखों की चोरी, कमरे में बंद होने के बावजूद पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ चोर।
InShot_20260616_120316170

प्रेम नगर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व आभूषण समेत करीब 8 लाख की संपत्ति चोरी; पुलिस गश्ती पर उठे सवाल।

जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के होरीलगंज स्थित प्रेम नगर मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी, आभूषण समेत करीब आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के सदस्य एवं जैन स्वराज जहानाबाद के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी के दौरान एक चोर घर के कमरे में ही फंस गया था, जिसे परिवार के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया था। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 एवं नगर थाना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई, जिसका फायदा उठाकर चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। मुकेश कुमार ने बताया कि चोरों की गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी प्रेम नगर-होरीलगंज इलाके में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी।

Digital Women Trust

इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पुलिस की नियमित गश्त होती थी, लेकिन अब गश्ती व्यवस्था कमजोर पड़ती दिख रही है, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है, हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मोबाइल गश्ती, टाइगर मोबाइल एवं रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रात के समय किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Jehanabad News: Theft worth lakhs in Horilganj; despite being locked inside a room, the thief escaped before the police arrived.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़