DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शादी में गए परिवार के घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

Jehanabad News: शादी में गए परिवार के घर में चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब
InShot_20260428_130951000



जहानाबाद जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा मठ, एनएच-22 के पास की है। पीड़ित रंजन कुमार (उम्र 43 वर्ष), पिता विन्दा प्रसाद, ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर बंद कर माधोपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गय


बताया जाता है कि 28 अप्रैल की सुबह पड़ोसी विकास कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही रंजन कुमार तुरंत वापस घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज का मुख्य लॉकर भी तोड़ दिया गया है।

Digital Women Trust

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने लॉकर से उनकी पत्नी के कीमती आभूषण, जिसमें जितिया, मंगलसूत्र, बाली, नथुनी, पायल और चेन शामिल हैं, चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 14 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। रंजन कुमार ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने टेहटा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jehanabad News: Theft at the house of a family attending a wedding, jewellery and cash worth lakhs missing

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़