DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सदर अस्पताल में अवैध पार्किंग से हंगामा, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता।

Jehanabad News: सदर अस्पताल में अवैध पार्किंग से हंगामा, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता।
InShot_20260428_153514776

एक घंटे तक फंसी रही मोर्चरी वैन, मृतक के परिजन और अस्पताल कर्मी परेशान।

जहानाबाद सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर एक अजीब और परेशान करने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अवैध रूप से खड़ी एक कार के कारण एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। इस लापरवाही की वजह से मृतक के परिजनों को करीब एक घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, घोसी थाना क्षेत्र के गौड़सर गांव निवासी एक बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी थी। मृतक के शव को ले जाने के लिए अस्पताल परिसर में मौजूद मोर्चरी वैन को भेजा गया, लेकिन अस्पताल के मुख्य मार्ग पर एक कार के अवैध रूप से खड़े होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि उक्त कार एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आए व्यक्ति की थी, जिसने अपनी गाड़ी अस्पताल के रास्ते में खड़ी कर दी और मौके से चला गया।

Digital Women Trust

इस दौरान न तो वाहन मालिक का कोई पता था और न ही गाड़ी हटाने का कोई त्वरित उपाय। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस चालक, अस्पताल प्रबंधक, सुरक्षा गार्ड और मृतक के परिजन गाड़ी हटाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। परिजन बार-बार अपील करते रहे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इस बीच मृतक के परिजनों को मानसिक रूप से काफी परेशानी और पीड़ा का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद जब कार मालिक मौके पर लौटा, तब जाकर गाड़ी हटाई गई और एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। इसके बाद ही मृतक के शव को अस्पताल से बाहर ले जाया जा सका। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था और पार्किंग नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अवैध पार्किंग पर सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल परिसर में बेहतर यातायात व्यवस्था और सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Jehanabad News: Ruckus due to illegal parking in Sadar Hospital, ambulance could not find way.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़