DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्व. राकेश ठाकुर के निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति : उर्मिला देवी

Jehanabad News: स्व. राकेश ठाकुर के निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति : उर्मिला देवी
InShot_20261024_165708419

अखिल भारतीय नाई संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा

जहानाबाद। अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की ओर से शनिवार को कर्पूरी आश्रम ठाकुरबाड़ी, जहानाबाद में संघ के घोसी प्रखंड अध्यक्ष रहे स्व. राकेश ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में नाई समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया और कई लोग उन्हें याद कर भावुक हो उठे।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद की सदस्य (एमएलसी) एवं बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने स्व. राकेश ठाकुर के निधन को उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राकेश ठाकुर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। सड़क हादसे में परिवार के कमाऊ सदस्य का असमय निधन होना बेहद दुखद है।

उर्मिला देवी ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा नाई समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाना चाहिए, ताकि बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होंने दिवंगत के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को धैर्य रखने की बात कही।

वहीं, संघ के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि स्व. राकेश ठाकुर का निधन संगठन और समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिवंगत के परिवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों में आवेदन देकर परिवार को नियमानुसार मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. राकेश ठाकुर के सामाजिक योगदान, मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज ने एक समर्पित साथी को खो दिया है। लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने और संकट की इस घड़ी में परिवार का साथ देने का संकल्प लिया। अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई।

Jehanabad News: The passing of the late Rakesh Thakur is an irreparable loss to his family and society: Urmila Devi

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़