बुध, अप्रैल 15, 2026

Jehanabad News: चोरों का आतंक: आर्य समाज मोहल्ला एवं चंद्रवंशी नगर में बंद घरों को बनाया निशाना लाखों की चोरी

जहानाबाद, शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना और और लाखों की आभूषण चोरी कर हुआ फरार। बीती रात आर्य समाज मोहल्ला एवं चंद्रवंशी नगर में बंद पड़े चार से पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के गहने एवं नगद राशि लेकर फरार हो गए। इन वारदातों ने इलाके के लोगों को सहमा कर रख दिया है।

सूत्रों के अनुसार, चोरी की ये घटनाएं तब हुईं जब संबंधित परिवार शहर से बाहर गए हुए थे। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर सिर्फ गहनों और नगदी पर हाथ साफ किया। अन्य सामानों को छुआ तक नहीं गया, जिससे यह साफ होता है कि चोरी पूरी तैयारी और योजना के तहत की गई। एक घर में चोर एक हार वाला ताला नहीं तोड़ सके, जिससे वह घर सुरक्षित रह गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी चोर को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है। शहरवासियों का विश्वास सुरक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है।

हालांकि, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार स्वयं रात्रि भ्रमण कर रहे हैं और अपराध नियंत्रण में सक्रिय दिख रहे हैं, फिर भी चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं, जिससे साफ है कि असामाजिक तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

चंद्रवंशी नगर और आर्य समाज मोहल्ला के लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने, सीसीटीवी की निगरानी दुरुस्त करने, और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे निजी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, और जांच के बाद ही कोई ठोस जानकारी सामने आ सकती है।

सावधानी ही सुरक्षा – पुलिस और समाज की साझा जिम्मेदारी:

  • घर छोड़ने से पहले पड़ोसियों को सूचित करें
  • कीमती सामान बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें
  • घरों में सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम लगवाएं
  • मोहल्ला स्तर पर सुरक्षा समिति का गठन करें
  • स्थानीय थाने से नियमित गश्ती की मांग करें

यह घटना केवल एक चोरी नहीं, बल्कि प्रशासनिक सतर्कता की परीक्षा भी है। थाने की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और यह खबर प्रभावित परिवारों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

फिलहाल, आर्य समाज मोहल्ला एवं चंद्रवंशी नगर के लोग गंभीर असुरक्षा की भावना से ग्रसित हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई एवं स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो चोरों का हौसला और बढ़ सकता है। यह न सिर्फ कानून-व्यवस्था की विफलता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा ऐसा मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।Jehanabad News: Terror of thieves: Closed houses in Arya Samaj Mohalla and Chandravanshi Nagar targeted, theft worth lakhs

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News