DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रुद्र विजय बाघेल ने ईस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

Jehanabad News: रुद्र विजय बाघेल ने ईस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई
IMG_20250805_221338

जहानाबाद जिले के पुरानी थाना रोड निवासी रुद्र विजय बाघेल ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ईस्ट जोन स्विमिंग कंपटीशन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों के छात्र भाग लेते हैं। इस वर्ष यह प्रतियोगिता पटना ईस्ट डीपीएस (DPS) में 2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी। रुद्र की इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने आगामी नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जो कि अक्टूबर 2025 में हरियाणा में आयोजित की जाएगी।

Digital Women Trust

रुद्र वर्तमान में रांची के प्रतिष्ठित टॉरेन वर्ल्ड स्कूल (Taurian World School) में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कोच अमरेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टॉरेन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने कुल 20 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें रुद्र का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

रुद्र के पिता रणविजय बाघेल जहानाबाद के प्रसिद्ध राजीव डायग्नोस्टिक लैब एवं हरिओम अल्ट्रासाउंड के संचालक हैं। वे ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के बिहार एक्जीक्यूटिव मेंबर सह जिला सचिव एवं अल्ट्रासाउंड एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष भी हैं। साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

रुद्र की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों, स्कूल प्रशासन एवं परिवारजनों में हर्ष और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल जहानाबाद बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।

Jehanabad News: Rudra Vijay Baghel won silver medal in East Zone Swimming Competition, qualified for National

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़