DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: किरायेदार निकले शराब तस्कर! शिक्षक कॉलोनी में छापेमारी, 322 लीटर विदेशी शराब बरामद

Jehanabad News: किरायेदार निकले शराब तस्कर! शिक्षक कॉलोनी में छापेमारी, 322 लीटर विदेशी शराब बरामद
IMG_20260602_221823


जहानाबाद। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार शाम शहर के राजा बाजार स्थित शिक्षक कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 400 से अधिक बोतलों में पैक करीब 322 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से शराब की बोतलों पर चिपकाए जाने वाले संदिग्ध रैपर भी बरामद हुए हैं। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग की एसआई रंजीता सिंह ने किया। उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिक्षक कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, यह मकान देवकृष्ण शर्मा का है, जिसमें गौरव कुमार एवं सौरभ कुमार किरायेदार के रूप में रह रहे थे। बरामद शराब उसी परिसर से मिली है। मामले में मकान मालिक समेत दोनों किरायेदारों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।


छापेमारी के दौरान जिस कमरे से शराब बरामद हुई, वहां से कुछ संदिग्ध रैपर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अवैध रूप से शराब तैयार कर उसे बोतलों में भरकर विभिन्न ब्रांडों के नकली रैपर लगाए जाते थे और बाद में उसकी तस्करी की जाती थी। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग का कहना है कि मामले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Tenants turn out to be liquor smugglers! Raid in Teachers Colony, 322 liters of foreign liquor recovered

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़