DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शिक्षक दिवस पर महर्षि विद्या पीठ में शिक्षक सम्मान समारोह

Jehanabad News: शिक्षक दिवस पर महर्षि विद्या पीठ में शिक्षक सम्मान समारोह
InShot_20260905_195205144

एएसपी मनोज कुमार पाण्डेय ने शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

जहानाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या पीठ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं विद्यालय के शिक्षकों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी मनोज कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों एवं अन्य सम्मानित अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक है।

समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक मनोज कुमार, शिक्षाविद रविशंकर शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, मुशर्रफ पल्लवी, पंकज कुमार, आभाष रंजन, विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा, मयंक राज सहित कई पत्रकार, शिक्षाविद एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि शिक्षक सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। विद्यालय परिवार शिक्षकों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

वहीं, प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

Jehanabad News: Teachers’ Felicitation Ceremony at Maharishi Vidya Peeth on Teachers’ Day

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़