DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रो. अकील अहमद और जफरुद्दीन जिया की स्मृति में 30 नवंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा.

Jehanabad News: प्रो. अकील अहमद और जफरुद्दीन जिया की स्मृति में 30 नवंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा.
IMG-20261128-WA0107

जहानाबाद। जिले की साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों प्रो. अकील अहमद और जफरुद्दीन जिया की स्मृति में 30 नवंबर को श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा। नगर विकास मंच, जहानाबाद की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से कोऑपरेटिव बैंक परिसर, कोर्ट एरिया में होगा।
कार्यक्रम में जिले के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान दोनों दिवंगत विभूतियों के शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उर्दू भाषा एवं साहित्य के विकास तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव कायम रखने में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, प्रो. अकील अहमद और जफरुद्दीन जिया ने अपने कार्यों और विचारों से जिले की बौद्धिक एवं साहित्यिक परंपरा को समृद्ध किया। उनकी सेवाओं और योगदान को याद करना नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक होगा।कार्यक्रम का आयोजन नगर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. एसके सुनील और सचिव, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से दोनों विभूतियों की स्मृतियों को संजोने और उनकी साहित्यिक एवं बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Jehanabad News: A tribute meeting in memory of Prof. Aqeel Ahmed and Zafaruddin Zia will be held on November 30.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़