DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

Jehanabad News: लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र को सिर में गोली, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
Videoshot_20250426_080940

जहानाबाद, जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक छात्र को उस वक्त गोली मार दी जब वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। गोली छात्र के सिर में लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोनवा-मखदुमपुर सड़क पर धवलौ गांव के समीप हुई।

घायल छात्र की पहचान छज्जू बीघा गांव निवासी 18 वर्षीय बबलू कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छात्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Digital Women Trust

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत

एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त छात्र के साथ एक और युवक था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि वह युवक घटना की अहम कड़ी साबित हो सकता है।

इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित के परिवारवाले सदमे में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।यह वारदात जिले में बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करती है और स्थानीय प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

Jehanabad News: Student returning from library shot in the head, condition critical, referred to PMCH

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़