DW Samachar – Header
BREAKING

Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने 25 राज्यों में हीटवेव का किया यलो अलर्ट, बिहार के 22 जिलों में हॉट डे की चेतावनी

Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने 25 राज्यों में हीटवेव का किया यलो अलर्ट, बिहार के 22 जिलों में हॉट डे की चेतावनी
IMG-20250425-WA0099

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने 25 राज्यों में हीटवेव का किया यलो अलर्ट, बिहार के 22 जिलों में हॉट डे की चेतावनी

उत्तर भारत में भीतर गर्मी जारी है। राजधानी दिल्ली में हर दिन पारा बढ़ता जा रहा है ‌। दिल्ली में लोगों का दिन में निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं नॉर्थईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के 25 राज्यों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट है। सिर्फ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पटना समेत 22 जिलों में गर्म दिवस यानी हॉट डे की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर हीट वेव का अलर्ट है। शनिवार को सीवान, सारण और बक्सर में लू चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से राज्य में मौसम भी बदलने के आसार हैं। 26 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और वज्रपात का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 शहरों में शुक्रवार को गर्म दिन की स्थिति रहेगी। यानी तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा भी चलेगी। बिहार के अधिकतर जिलों में लू के साथ गर्म दिन की स्थिति बनी हुई है। सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान एवं पछुआ के प्रभाव के कारण गर्मी से लोग परेशान हैं। सूरज उगने से लेकर डूबने तक, तीखी गर्मी का एहसास हो रहा है।25 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद और पटना जिले के विभिन्न इलाकों में गर्म दिवस की स्थिति बनी रहेगी। 26 अप्रैल को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी में आंधी-पानी के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 50-60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। पटना एवं आसपास इलाकों में इसका आंशिक असर दिख सकता है। वहीं भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। आठवीं तक की क्लासेज सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। सीनियर स्टूडेंट की क्लासेज 12 बजे तक रहेंगी।

Digital Women Trust

कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

गुरुवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। सिक्किम के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के चलते गुरुवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुई है, जिससे 1000 से ज्यादा टूरिस्ट फंस गए हैं। लाचेन-चुंगथांग और लाचुंग-चुंगथांग के रास्तों पर मलबा जमा होने से वाहन आवाजाही बंद है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत सभी नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी हल्की बारिश का अनुमान है। 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 26 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़