DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसपी के नेतृत्व में चला विशेष वाहन जांच अभियान.

Jehanabad News: एसपी के नेतृत्व में चला विशेष वाहन जांच अभियान.
InShot_20260927_224551898

चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती, वाहनों की तलाशी के साथ चालकों को दिए सुरक्षा निर्देश

जहानाबाद। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं सीमा क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Digital Women Trust

शहर के हर्बल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र सहित घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी विशेष वाहन जांच की गई। इस दौरान चारपहिया वाहनों को रोककर वाहन की तलाशी ली गई। पुलिस कर्मियों ने वाहनों की डिक्की की जांच करने के साथ चालक का पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस भी देखा।

वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और वाहन के आवश्यक कागजात की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का इस्तेमाल करें और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें।

अभियान के दौरान पुलिस ने शहर में संचालित ऑटो एवं अन्य सवारी वाहनों की भी जांच की। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने की हिदायत दी। क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने से बचने को कहा गया, ताकि सड़क सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एसपी कोटा किरण कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर जांच व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ वाहन चालकों और आम लोगों से भी सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

Jehanabad News: Special vehicle inspection drive conducted under the SP’s leadership.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़