DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सहवाजपुर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्तिभाव में डूबा पूरा क्षेत्र

Jehanabad News: सहवाजपुर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्तिभाव में डूबा पूरा क्षेत्र
IMG_20250516_124734

जहानाबाद रतनी नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सहवाजपुर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सराबोर है। गांव में शिव प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

इस पावन अवसर पर स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के सानिध्य में बीते बुधवार को जलभरी एवं मंडप प्रवेश के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया और पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

Digital Women Trust

शिव प्राण-प्रतिष्ठा और श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम 20 मई को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से तरेणपाली मठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण उदय कुमार ने बताया कि कथा श्रवण और प्रभातफेरी के दौरान ग्राम सहवाजपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र इस धार्मिक आयोजन से सराबोर है, और हर ओर सिर्फ भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि गांव में सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Jehanabad News: Shiva Pran-Pratishtha and Shrimad Bhagwat Katha organized in Sahawajpur, the whole area immersed in devotion

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़