जहानाबाद, गौरक्षणी धोषी रोड स्थित उड़ान विद्यापीठ का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाल विद्या मंदिर, जहानाबाद के चेयरमैन अक्षय कुमार ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान के निदेशक मनोज कुमार की सराहना करते हुए कहा कि, “जहानाबाद जैसे शहर में इस तरह के उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान की नितांत आवश्यकता थी।”
उन्होंने आगे बताया कि यह संस्थान उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जो सिमुलतला आवासीय विद्यालय, आर. के. मिशन, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में नामांकन लेना चाहते हैं। यहाँ विद्यार्थियों को अनुभवी एवं कुशल शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनकी सफलता की संभावनाएँ कई गुना बढ़ जाएँगी।
संस्थान में छात्रों एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और समयानुकूल शैक्षणिक संसाधनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
इस उद्घाटन समारोह में नीतिश सिन्हा (डायरेक्टर, मेगा कॉन्सेप्ट कोचिंग खेल सेंटर), विक्की सर, अप्पू सर सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस शैक्षणिक पहल की प्रशंसा करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह संस्थान न केवल शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाएगा, बल्कि स्थानीय विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
Jehanabad News: Grand inauguration of Udaan Vidyapeeth, new direction in the field of education
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












