जहानाबाद शहर के उत्तर गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सेकंड सेमेस्टर का फाइनल रिजल्ट प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
रिजल्ट में सुकृति सुमन ने 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आन्या कुमारी 96.87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अनाया पार्थ 96.62 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इन मेधावी छात्रों को ए.एस.आई. दिनेश कुमार द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा, “हमारा विद्यालय दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। हमारे छात्र देश का भविष्य हैं और हम इस भविष्य को संवारने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”
विद्यालय की प्रिंसिपल सोनाली शर्मा ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 5 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रुति केशरी, रीमा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी, शिक्षक हिमांशु राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












