DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार दिवस पर जदयू जिला कार्यालय, जहानाबाद में भव्य समारोह आयोजित

Jehanabad News: बिहार दिवस पर जदयू जिला कार्यालय, जहानाबाद में भव्य समारोह आयोजित
IMG-20250322-WA0148

बिहार दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिला जदयू कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा, “बिहार की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को हमें आगे बढ़ाना है। बिहार दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और विकास का संकल्प लेने का दिन है।”

इस अवसर पर जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि बिहार ने देश को कई महान विभूतियाँ दी हैं। उन्होंने कहा, “आज जरूरत है कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में मजबूती से कार्य करें। बिहार ने विश्व को लोकतंत्र की राह दिखाने का कार्य किया है और यह ज्ञान, विद्वता और ऐतिहासिक गौरवगाथाओं की भूमि है।”

Digital Women Trust

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजू सिंह ने कहा, “बिहार दिवस हमें हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इस विकास यात्रा को और तेज गति दी जाए।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बिहार के विकास, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़