जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, पटना के बुद्ध मार्ग स्थित राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए जहानाबाद जिले से चयनित स्काउट-गाइड कैडेटों का जत्था आज रवाना हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर जिला संगठन आयुक्त (डी.ओ.सी.) हरिशंकर कुमार के मार्गदर्शन में चयनित छात्र-छात्राओं को प्लस टू उच्च विद्यालय मांदिल के शिक्षक रवीश कुमार के नेतृत्व में पटना भेजा गया।
शिविर में शामिल होने वाले तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट-गाइड में सतीश कुमार, रविरंजन कुमार, कृष केसरी, विवेक कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, निभा कुमारी, राखी कुमारी, मुन्नी कुमारी, रवीना कुमारी, शिखा कुमारी, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनी कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं।
यह शिविर पटना स्थित राज्य मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जहां स्काउट-गाइडों के प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक सभी मापदंडों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में सफल कैडेटों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
टीम को रवाना करने के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं में देश सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण की भावना पैदा करता है। इन्हें नैतिक एवं आर्थिक सहयोग देकर हम देश के लिए समर्पित, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक तैयार कर सकते हैं।”
इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय देवधरा के प्रधानाध्यापक द्वारा श्री मृत्युंजय कुमार को प्रतीक चिन्ह एवं स्कार्फ पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
Jehanabad News: Scout-Guide cadets left for state award testing camp
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












