DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जहानाबाद की सलोनी को बिहार रग्बी टीम में मिली जगह, पहले भी जीत चुकी हैं नेशनल गोल्ड

Jehanabad News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जहानाबाद की सलोनी को बिहार रग्बी टीम में मिली जगह, पहले भी जीत चुकी हैं नेशनल गोल्ड
IMG_20250506_161908

जहानाबाद: जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब परस बिगहा थाना क्षेत्र के घोषी गांव की बेटी सलोनी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार रग्बी टीम में जगह बनाई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित हो रही है।

सलोनी लंबे समय से आकाश रग्बी फुटबॉल क्लब, मोहनपुर में जिला कोच अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही थीं। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली सलोनी की प्रतिभा पर जब कोच अविनाश की नजर पड़ी, तो उन्होंने उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें रग्बी खेलने के लिए प्रेरित किया।

Digital Women Trust

सलोनी के शानदार खेल प्रदर्शन ने पहले उन्हें स्टेट टीम में जगह दिलाई, फिर नेशनल टीम में उनका चयन हुआ। वे जिले की पहली रग्बी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी बनीं और अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सलोनी की उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि सलोनी आगे भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।

Jehanabad News: Saloni of Jehanabad got a place in Bihar Rugby team in Khelo India Youth Games, has won National Gold earlier as well

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़