DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananbad News: कराटे में चमके जहानाबाद के खिलाड़ी, यूनिक शोतो कान कराटे टीम का भव्य स्वागत, चार को कांस्य पदक

Jehananbad News: कराटे में चमके जहानाबाद के खिलाड़ी, यूनिक शोतो कान कराटे टीम का भव्य स्वागत, चार को कांस्य पदक
IMG_20250506_165153

जहानाबाद: यूनिक शोतो कान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम 5 मई 2025 की रात प्रतियोगिता से लौटकर जब जहानाबाद पहुंची, तो खिलाड़ियों और कोचों का भव्य स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच प्रतिभागियों में से चार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में आस्था कुमारी कश्यप, गौरव कुमार वर्मा, आर्यन कुमार गुप्ता (बिलियन स्कूल, मखदुमपुर) और कुणाल सिंह आर्य (डी. ए. वी स्कूल) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Digital Women Trust

इस अवसर पर रेफरी के रूप में सेवा दे रहे अन्नू शक्ति सिंह और वेद प्रकाश रंजन को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही यूनिक शोतो कान कराटे एसोसिएशन इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक क्योशी अन्नू शक्ति सिंह को नाना दान (7th डिग्री) की उपाधि प्रदान कर इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

क्योशी अन्नू शक्ति सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अगर अभिभावकों का सहयोग लगातार बना रहे तो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता पा सकते हैं।

इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है और लोग खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना कर रहे हैं।

Jehananbad News: Players of Jehanabad shine in Karate, Unique Shoto Kan Karate Team gets grand welcome, four get bronze medals

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़