जहानाबाद। “विकसित भारत-समृद्ध बिहार” के संकल्प को साकार करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को शकूराबाद थाना क्षेत्र के रतनी फरीदपुर गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की उपस्थिति रही। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सहयोग शिविर में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके।
Jehanabad News: ‘Sahyog Shivir’ (Public Grievance Redressal Camp) organized in Ratni Faridpur with the resolve of a ‘Developed India – Prosperous Bihar’; SP listened to public grievances.



















