DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे जहानाबाद, स्व प्रो चंद्रिका प्रसाद यादव को दी श्रद्धांजलि

Jehanabad News: राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे जहानाबाद
Lalu Prasad Yadav reaches Jehanabad's Mira Bigha

मीरा बीघा पहुंचकर शिक्षाविद स्व प्रो चंद्रिका प्रसाद यादव को दी श्रद्धांजलि, मीरा बीघा मंदिर में किया दर्शन, लोगों ने 1995 की दिलाई याद, विधानसभा 2025 के चुनाव में बनेगी पूर्ण बहुमत की तेजस्वी सरकार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज सुबह टेम्पल सिटी, मीरा बिगहा पहुंचें, वहां पहुंच कर उन्होंने प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Digital Women Trust
RJD Supremo Lalu Yadav in Jehanabad's Mira Bigha
RJD Supremo Lalu Yadav in Jehanabad’s Mira Bigha

मीरा बीघा पहुंचने से पूर्व जहनाबाद में सदर विधायक सुदय और मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार सहित सैंकड़ो राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लालू यादव ने जहानाबाद विधायक को अपने वाहन में साथ बिठा मीरा बीघा के लिए रवाना हुए।

RJD Supremo Lalu Yadav in Jehanabad
RJD Supremo Lalu Yadav in Jehanabad

मीरा बीघा में स्व प्रो चंद्रिका प्रसाद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके द्वारा बनाये जा रहे मंदिर का भी दर्शन किया। उस समय एक रोचक बात उनके सामने आयी जिसमे वहां के लोगों ने बताया कि जब 1995 में लालू यादव की सरकार थी तभी यहां खुदाई करवाई गई थी, उसी समय मंदिर में रखी ये सभी मूर्तियां मिली थी।

आपको बता दें कि प्रो. चंद्रिका प्रसाद यादव और लालू प्रसाद यादव का संबंध केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि यह आपसी आदर और विश्वास पर भी आधारित था। 1990 में जब लालू यादव बिहार की राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे, तब प्रो. यादव उन वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, जिन्होंने उनकी नेतृत्व क्षमता को पहचाना और उन्हें पूरा सहयोग दिया। यही दोनो कॉलेज के दिनों के साथी भी रहे हैं।

https://hindibylines.wpcomstaging.com/2025/03/02/elon-musk-becomes-father-of-14th-child-strong-believer-in-larger-families/
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़