दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क इन दिनों सबसे ज्यादा मजे में हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आने के बाद एलन मस्क की ताकत और बढ़ गई है। इसके साथ उनका बिजनेस एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है । बिजनेस के साथ एलन मस्क को ज्यादा बच्चे पैदा करने का भी समर्थक माना जाता है। मस्क की निजी जिंदगी भी बिजनेस वाली जिंदगी की तरह काफी चर्चा में रहती है। एक बार फिर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और अरबपति उद्यमी एलन मस्क 14वें बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी कंपनी न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस इस बच्चे की मां हैं। शिवॉन और मस्क के पहले से 3 बच्चे हैं। इनमें दो जुड़वां हैं। शिवॉन जिलिस ने शुक्रवार को बच्चे की जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि इलॉन से बातचीत करने के बाद हमने महसूस किया कि हमारे अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे के बारे में जानकारी शेयर करना बेहतर होगा।
हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि बेटे का जन्म कब हुआ है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर मस्क ने उनसे मुलाकात की थी, इस दौरान शिवॉन और बच्चे भी साथ थे। मस्क की 2 शादियों और 3 गर्लफ्रेंड्स से 14 बच्चे हैं।मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से 6 बच्चे है। एक बच्चे नेवादा का 10 हफ्ते की उम्र में निधन हो गया था। संगीतकार ग्रिम्स से 3 बच्चे हैं। वहीं शिवॉन जिलिस से मस्क के 4 बच्चे हैं। 15 फरवरी 2025 को अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राइटर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया था कि मस्क उनके 5 महीने के बच्चे के पिता हैं।मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे आइक्यू वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















