DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राजद विधायक राहुल कुमार का सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- भाजपा का परिवारवाद अलग कैसे?

Jehanabad News: राजद विधायक राहुल कुमार का सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- भाजपा का परिवारवाद अलग कैसे?


कैबिनेट विस्तार पर उठाए सवाल, बोले- 6 महीने तक विकास कार्य रहे ठप।


जहानाबाद: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक राहुल कुमार ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के छह महीने बाद कैबिनेट का विस्तार होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े थे।
राहुल Kumar ने कहा कि यह मंत्रिमंडल विस्तार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के अंदर चल रही खींचतान का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से बिहार की सरकारी मशीनरी निष्क्रिय बनी रही और विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ।

Digital Women Trust


राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास अब केवल साढ़े चार साल का समय बचा है, लेकिन जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 21 वर्षों से जिस सामाजिक समीकरण और सामाजिक न्याय की राजनीति की बात करते रहे, भाजपा ने उसे पूरी तरह कमजोर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार में भाजपा पूरी तरह हावी हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किनारे कर दिया गया है। राहुल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का जो राजनीतिक रसूख और प्रभाव पहले दिखाई देता था, वह अब समाप्त होता नजर आ रहा है। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी राहुल कुमार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत कुमार का स्वागत है, लेकिन अब भाजपा और जदयू को परिवारवाद के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि यदि लालू प्रसाद यादव का परिवारवाद गलत था, तो फिर इनका परिवारवाद कैसे सही हो गया? स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए राहुल कुमार ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि सामान्य बुखार से गंभीर बीमारी होने पर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या नई स्वास्थ्य मंत्री इस बदहाल व्यवस्था को सुधार पाएंगे?

Jehanabad News: RJD MLA Rahul Kumar’s big attack on the government, asked – how is BJP’s familyism different?

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़