DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नदी में कचरे का ‘डंपिंग यार्ड’, वार्ड 24 के लोगों की बढ़ी परेशानी.

Jehanabad News: नदी में कचरे का ‘डंपिंग यार्ड’, वार्ड 24 के लोगों की बढ़ी परेशानी.
InShot_20260906_124305535

ठाकुरबाड़ी और कर्पूरी भवन के पास कचरे का अंबार, बदबू और मच्छरों से लोग परेशान; कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई.

जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में नदी किनारे लगातार कचरा डंप किए जाने से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है, लेकिन सफाई और कचरा हटाने को लेकर नगर परिषद की ओर से ठोस पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार लिखित आवेदन देकर संबंधित अधिकारियों और वार्ड पार्षद को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

Digital Women Trust

स्थानीय लोगों के अनुसार, कचरा डंप किए जाने वाला स्थान ठाकुरबाड़ी स्थित धार्मिक स्थल के समीप है। आसपास मंदिर होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। कचरे से निकलने वाली दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर की नियमित सफाई नहीं होती है। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जाता। इससे संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नदी में कचरा डालने पर उठे सवाल
स्थानीय निवासी रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि एक ओर सरकार नदियों को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे जैसी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर नदी किनारे कचरा डंप किया जा रहा है। इससे नदी का स्वरूप प्रभावित होने के साथ उसका अतिक्रमण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल के समीप कचरे का डंपिंग यार्ड बना देना लोगों की आस्था और स्वास्थ्य, दोनों के लिए गंभीर समस्या है।

उन्होंने बताया कि कचरा डंप किए जाने के कारण समीप स्थित कर्पूरी भवन तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी होती है। यहां पूजा-पाठ के अलावा छोटे-बड़े सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन कचरे और दुर्गंध के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है।

नल के आसपास भी कचरा, दूषित पानी की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे के ढेर के समीप ही पानी की सुविधा के लिए नल लगा हुआ है। आसपास कचरा जमा रहने के कारण नल के पास भी गंदगी फैल गई है। लोगों को आशंका है कि गंदगी और दूषित पानी के कारण पेयजल प्रभावित हो सकता है, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने, नदी किनारे से कचरा हटाने, नियमित सफाई कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

Jehanabad News: River turns into a ‘dumping yard’ for garbage; residents of Ward 24 face increased difficulties.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़