DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को लेकर डीडीसी से मिले वेंडर संघ के प्रतिनिधि

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को लेकर डीडीसी से मिले वेंडर संघ के प्रतिनिधि
IMG_20260306_170100


जहानाबाद: नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स के प्रतिनिधि एवं फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर उप विकास आयुक्त सह डॉ. प्रीति कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान उंटा सब्जी मंडी में स्थायी अतिक्रमण सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधियों ने बताया कि उंटा सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण के कारण बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदारों को अपनी जीविका चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई छोटे दुकानदार मजबूरी में सड़क किनारे सब्जी बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वहीं कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जिला परिषद की बहुमूल्य जमीन पर कब्जा कर कारोबार किया जा रहा है, जिससे छोटे दुकानदारों को अपनी दुकान लगाने में दिक्कत होती है।
इसके अलावा मंडी क्षेत्र में नाली का गंदा पानी बहने की समस्या भी बताई गई, जिसके कारण वेंडिंग जोन के अंदर दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर पहले भी उप विकास आयुक्त से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस मुद्दे पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अस्थायी दुकानदारों को बस स्टैंड परिसर में व्यवस्थित कर स्थायी रूप से दुकान लगाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वहां पेयजल, साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि वेंडिंग जोन में दुकानदारों को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि छोटे दुकानदार सम्मानपूर्वक अपना रोजगार कर सकें। इस दौरान उप विकास आयुक्त से मिलने वालों में फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा, मीट, मुर्गा और मछली मंडी के मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश पंडित तथा उंटा सब्जी मंडी से संतोष राम सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Jehanabad News: Representatives of the Vendor Association met the DDC regarding the problems of footpath shopkeepers.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़