DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बौरी गांव के राजीव कुमार ने बिहार टीम में बनाई जगह, हरिद्वार में दिखाएंगे अपना जलवा

Jehanabad News: बौरी गांव के राजीव कुमार ने बिहार टीम में बनाई जगह, हरिद्वार में दिखाएंगे अपना जलवा
IMG_20250627_083026

जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत बौरी गांव के राजीव कुमार ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर बिहार कबड्डी टीम में स्थान बना लिया है। हाल ही में सारण में 22 और 23 जून को आयोजित राज्य स्तरीय U-18 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में राजीव कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जहानाबाद का नाम रोशन किया, बल्कि बिहार टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतियोगिता में जहानाबाद जिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। राजीव कुमार की बेहतरीन डिफेंस और रेडिंग स्किल ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब वे 28 जून से 30 जून 2025 तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Digital Women Trust

राजीव कुमार पिछले पांच वर्षों से अपने गांव में लगातार कबड्डी का अभ्यास कर रहे हैं। उनके इस उपलब्धि पर जहानाबाद जिला कबड्डी संघ के सचिव निवाश कुमार, सह सचिव विक्रम कुमार एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भी राजीव की इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि राजीव हरिद्वार में भी अपने खेल का दम दिखाकर बिहार और जहानाबाद का नाम रोशन करेंगे।

Jehanabad News: Rajiv Kumar of Bauri village made it to the Bihar team, will show his talent in Haridwar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़