DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नकली दवा और कॉस्मेटिक के गोरखधंधे का खुलासा, 20 लाख के उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार

Jehanabad News: नकली दवा और कॉस्मेटिक के गोरखधंधे का खुलासा, 20 लाख के उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार
InShot_20260916_112554157

जहानाबाद में नकली दवा और कॉस्मेटिक के गोरखधंधे का खुलासा, 20 लाख के उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार

जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मंगलवार को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली दवा और कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार करने के कारोबार का खुलासा हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये मूल्य के नकली उत्पाद, रैपर, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि नकली उत्पादों का यह कारोबार तुलसीपुर गांव में शतीश यादव के मकान में चल रहा था। छापेमारी के दौरान डाबर इंडिया, सिप्ला, एलेम्बिक, हिमालया, इरिक, ऑकोनेट समेत कई नामी ब्रांड कंपनियों के नाम और रैपर का इस्तेमाल कर तैयार किए जा रहे नकली उत्पादों से संबंधित सामग्री जब्त की गई।

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर और टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की। जांच में शहबाज मल्लिक, निवासी राजाबाजार सावनपुरा, पटना, सादिक अजीज, छोटी तेलपा, सारण तथा विकास कुमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार विकास कुमार नकली उत्पादों की जहानाबाद और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने तुलसीपुर निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद मुस्तफा हुसैन ने बताया कि नकली उत्पादों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर नकली उत्पादों से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मंगलवार को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली दवा और कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार करने के कारोबार का खुलासा हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये मूल्य के नकली उत्पाद, रैपर, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि नकली उत्पादों का यह कारोबार तुलसीपुर गांव में शतीश यादव के मकान में चल रहा था। छापेमारी के दौरान डाबर इंडिया, सिप्ला, एलेम्बिक, हिमालया, इरिक, ऑकोनेट समेत कई नामी ब्रांड कंपनियों के नाम और रैपर का इस्तेमाल कर तैयार किए जा रहे नकली उत्पादों से संबंधित सामग्री जब्त की गई।

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर और टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की। जांच में शहबाज मल्लिक, निवासी राजाबाजार सावनपुरा, पटना, सादिक अजीज, छोटी तेलपा, सारण तथा विकास कुमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार विकास कुमार नकली उत्पादों की जहानाबाद और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने तुलसीपुर निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद मुस्तफा हुसैन ने बताया कि नकली उत्पादों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर नकली उत्पादों से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Jehanabad News: Racket involving counterfeit medicines and cosmetics busted; products worth ₹20 lakh seized, one arrested.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़