DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रधान सचिव, जीविका केंद्र और पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Jehanabad News: विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रधान सचिव, जीविका केंद्र और पंचायत भवन का किया निरीक्षण
InShot_20260409_195134182


जहानाबाद में गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव मयंक वरवड़े ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका सिलाई उत्पाद सह प्रशिक्षण केंद्र और काको प्रखंड के बरावां पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया।
दौरे की शुरुआत जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रधान सचिव को दी गई।
प्रधान सचिव ने पुराना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित जीविका सिलाई उत्पाद सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रही और कार्यरत जीविका दीदियों से बातचीत की और केंद्र से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि इस केंद्र से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और उनके हुनर को पहचान भी मिली है। उन्होंने भविष्य में इसी तरह के और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
इसके बाद प्रधान सचिव ने काको प्रखंड के बरावां पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में दी जाने वाली सेवाओं, आरटीपीएस संचालन, शौचालय, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही भवन की चारदीवारी और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से भवन में उपलब्ध कराए जाने वाले फर्नीचर और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के लिए आवश्यक फर्नीचर पंचायत राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाकर एक माह के अंदर हैंडओवर किया जाए। साथ ही तकनीकी सहायकों और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों से बातचीत कर आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और आम जनता तक सरकारी सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है।

Jehanabad News: Principal Secretary arrived to check the ground reality of development schemes, inspected the livelihood center and Panchayat Bhawan.

Digital Women Trust
Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़