DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, छात्रों ने लहराया परचम

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, छात्रों ने लहराया परचम
IMG_20250513_201005

जहानाबाद (13 मई 2025): सी.बी.एस.ई. बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पी.पी.एम. स्कूल, जहानाबाद के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य एस. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिससे पूरे स्कूल में उत्सव का माहौल है।

12वीं परीक्षा परिणाम:
इस परीक्षा में कृश राज ने 78.60%, आदृति श्रेष्ठ ने 75.40%, सुरुचि कुमारी ने 75.20%, स्नेहा कुमारी ने 71.60% और नंदनी कुमारी ने 71.20% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 11 विद्यार्थियों ने 60 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और अन्य सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए।

Digital Women Trust

10वीं परीक्षा परिणाम:
इसमें आदित्य राज ने 94.2%, कशिश कुमारी ने 93.2%, पियुष कुमार ने 89.6%, निखिल कुमार ने 88.4% और पुर्णिमा कुमारी ने 86.24% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। साथ ही 18 विद्यार्थियों ने 80-90% अंक, 28 विद्यार्थियों ने 70-80% अंक तथा 49 विद्यार्थियों ने 60-70% से अधिक अंक प्राप्त किए। शेष सभी छात्रों ने 50% से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता पाई।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सुनील ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया है।

Jehanabad News: PPM School’s excellent performance: 100% success in 10th and 12th board exams, students waved the flag

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़