DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  पुलिस सप्ताह का समापन, अंतिम दिन निकाली गई भव्य बाइक रैली

Jehanabad News:  पुलिस सप्ताह का समापन, अंतिम दिन निकाली गई भव्य बाइक रैली
IMG_20260227_172637

जहानाबाद: जिले में आयोजित पुलिस सप्ताह का समापन उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। समापन के अवसर पर भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने पूरे शहर का भ्रमण कर सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया। बाइक रैली की शुरुआत पुलिस केंद्र से हुई। यह रैली अरवल मोड़, काको मोड़, बस स्टैंड होते हुए एस.एस. कॉलेज मार्ग से गुजरकर पुनः पुलिस केंद्र पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य अपराजित लोहान, पुलिस अधीक्षक (एसपी) जहानाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ पुलिस जवानों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया।

जहानाबाद में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत समापन समारोह के मौके पर जन-सहभागिता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत करना था। अपराजित लोहान, एसपी, जहानाबाद:
एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोजित यह बाइक रैली सुरक्षा, सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच साझेदारी के उत्सव का भी प्रतीक है। पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस सप्ताह के समापन पर आयोजित इस रैली ने शहरवासियों में सकारात्मक संदेश दिया और पुलिस-जनता संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Jehanabad News: Police week concludes, grand bike rally organised on the last day

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़