DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को हुई परेशानी

Jehanabad News: अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को हुई परेशानी
InShot_20260722_112252962

जहानाबाद:अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में एक दिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखकर विरोध जताया। हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी, प्रसूति एवं शिशु रोग विभाग की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुई घटना के विरोध में आज जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों ने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में लगाए गए पोस्टर के माध्यम से भी चिकित्सकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौटते नजर आए। मरीजों का कहना था कि उन्हें पहले से इस बंद की जानकारी नहीं थी।

कुछ मरीजों ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें आज दोबारा आने के लिए कहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी बंद मिली। उनका कहना था कि यदि एक दिन पहले इसकी सूचना मिल जाती, तो वे किसी दूसरे अस्पताल में इलाज करा लेते और अनावश्यक परेशानी से बच जाते।वहीं, जहानाबाद सदरअस्पताल कार्यकारी अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई घटना के विरोध में केवल ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की गंभीर जरूरतों को देखते हुए इमरजेंसी सेवा, प्रसूति वार्ड, शिशु रोग विभाग सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ववत चालू रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टरों के इस एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का असर सबसे अधिक ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों पर देखने को मिला। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि इमरजेंसी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आगे आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: OPD services in Jehanabad suspended in support of the Arwal Civil Surgeon; patients faced inconvenience.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़