DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को मिला परामर्श और अवसर

Jehanabad News: एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को मिला परामर्श और अवसर
IMG_20250523_151120

जहानाबाद श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में गांधी मैदान, जहानाबाद में गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ-साथ कई स्थानीय उद्यमों ने भी भाग लिया और युवाओं को रोजगार के अवसर एवं व्यावसायिक परामर्श प्रदान किया।

मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहां उन्होंने न सिर्फ भर्ती की प्रक्रिया अपनाई, बल्कि रोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और लाभुकों की भागीदारी देखने को मिली, जिनके चेहरों पर आशा और संतोष की झलक साफ नज़र आई।

Digital Women Trust

जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि,

“श्रम संसाधन विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को उनके कौशल और योग्यताओं के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए। विभाग युवाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे मेलों का आयोजन किया जाएगा ताकि ज़िला स्तर पर ही युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न हो।

कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों, कंपनी प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नौकरी के इच्छुक युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Jehanabad News: One day employment fair organized, youth got counseling and opportunities

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़