DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नए मॉडल पर आधारित जनता दरबार का आयोजन, फरियादियों को मिली त्वरित राहत

Jehanabad News: नए मॉडल पर आधारित जनता दरबार का आयोजन, फरियादियों को मिली त्वरित राहत
IMG_20250523_143545

जहानाबाद: जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार को एक विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने की। यह दरबार एक नवीन प्रशासनिक मॉडल पर आधारित था, जिसमें जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एक ही मंच पर मौजूद रहे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करना था।

डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि इस पहल से फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। जनता दरबार में लगभग 50 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड में त्रुटियों का सुधार, पारिवारिक लाभ योजना जैसी कई प्रमुख शिकायतें शामिल रहीं।

Digital Women Trust

जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन भागीदारी को बढ़ावा देने और जनता को अधिक राहत देने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनता दरबार अब नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

फरियादियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उनकी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही हैं, जिससे समाधान की उम्मीद भी बढ़ गई है।

प्रशासन की यह पहल पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Jehanabad News: Public court organized on the basis of new model, complainants got immediate relief

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़