DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News प्रधानमंत्री की पहल पर भारतीय डाक विभाग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

Jehanabad News प्रधानमंत्री की पहल पर भारतीय डाक विभाग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
IMG_20250621_211839

जहानाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जहानाबाद के सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रधान डाकघर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डाक विभाग के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। योग अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया।

Digital Women Trust

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। सभी कर्मचारियों को एक-एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि “योग और पर्यावरण दोनों हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। यह अभियान न केवल पर्यावरण बचाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि मां के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम में डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Jehanabad News On the initiative of the Prime Minister, the Indian Postal Department celebrated International Yoga Day, “One Tree in the Name of Mother” program was also organized

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़