DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: व्यवहार न्यायालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Jehanabad News: व्यवहार न्यायालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
InShot_20260531_154424801

जहानाबाद। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के प्रांगण में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद कौशलेंद्र शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं पाराविधिक स्वयंसेवकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जिलेवासियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तंबाकू निषेध के संदेश को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करें। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी चित्रा कुंदन एवं मनीष कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आकांक्षा गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी, लोक अभियोजक शारदानंद कुमार तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारी अजीत कुमार, राजीव कुमार एवं बैजनाथ शरण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी मनोज कुमार दास, मिथिलेश कुमार, दीनानाथ कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार एवं संतोष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पैनल अधिवक्ता रमेश कुमार, संजय कुमार सिन्हा एवं जितेंद्र कुमार सक्सेना भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पाराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) विमल कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, पूनम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अरुण कुमार सिंह, मुकेश कुमार, नवल किशोर पांडेय, कौशलेंद्र कुमार, चंदन कुमार एवं नीरज कुमार ने भी जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में जिला वासियों के नाम जारी संदेश में कहा गया कि तंबाकू का सेवन जानलेवा है। सभी नागरिक संकल्प लें कि वे न स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन करेंगे और न ही अपने परिवार एवं समाज को इसकी लत का शिकार होने देंगे। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही एक सशक्त, जागरूक और तंबाकू मुक्त जहानाबाद का निर्माण संभव है।

Jehanabad News: Oath taking ceremony held in the civil court on World No Tobacco Day

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़