DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत : शिल्पी आनंद

Jehanabad News: विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत : शिल्पी आनंद
https://hindibylines.wpcomstaging.com/2025/03/01/jehanabad-news-need-to-encourage-youth-in-the-field-of-science-technology-and-startup-shilpi-anand/

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और नवाचार पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर बिहार शिक्षा परियोजना , जहानाबाद के मार्गदर्शन तथा सायंस फ़ॉर सोसायटी, जहानाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
मानस इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, जहानाबाद के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी कलेक्टर शिल्पी आनंद ने किया। मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा और स्कूल के निदेशक निशांत रंजन, राज्य के स्टार्टअप आइकॉन हर्ष राजपूत, डीटूडी के संस्थापक श्रेयस सिंह भी दीप प्रज्वलन में शामिल थे। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय स्तर की पूर्व बाल वैज्ञानिक, जहानाबाद की डिप्टी कलेक्टर शिल्पी आनंद ने कहा कि विज्ञान और नवाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति के मूल आधार हैं। युवा वैज्ञानिकों को अधिक से अधिक अनुसंधान और प्रयोगों में रुचि लेनी चाहिए, जिससे देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और आगे बढ़ सके। हमें युवाओं को विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा, जिससे वे न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के लिए भी नए अवसर सृजित कर सकें। मुझे गर्व है कि मैं स्वयं भी बाल वैज्ञानिक रह चुकी हूं, और आज इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देखकर विश्वास होता है कि हमारा भविष्य उज्ज्वल है। इस अवसर पर विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित भाषण प्रतियोगिता और विभिन्न विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी ही सफलता की कुंजी हैं। इस तरह के आयोजन छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। निशांत रंजन ने कहा कि हमें इन युवा प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। स्टार्टअप आइकॉन हर्ष राजपूत ने कहा कि आज का युग स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचार का है। भारत के युवा अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि इनोवेटर बन रहे हैं। जिला संयोजक ललित शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की निकिता ने प्रथम स्थान, मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की रोशनी ने द्वितीय स्थान और गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय के रोहित
ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम का संचालन साइंस फ़ॉर सोसायटी के संयुक्त समन्वयक पंकज कुमार तथा निर्णायक का कार्य राजकीय प्लस टू विद्यालय हरिदासपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभा, वैष्णवी सहित बड़ी संख्या में पूर्व बाल वैज्ञानिक, छात्र-छात्रा तथा शिक्षक शामिल हुए।

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़