DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के डीलरों की बैठक आयोजित

Jehanabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के डीलरों की बैठक आयोजित
IMG-20250705-WA0008

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी  राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी डीलरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को प्रपत्र भरवाने एवं उसे समय पर संबंधित बीएलओ को जमा कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Digital Women Trust

बैठक के दौरान डीलरों को पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, कार्यतालिका, तथा गणना प्रपत्रों के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि वे ऐसे मतदाताओं, जिन्हें प्रपत्र भरने या उसकी प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो रही हो, को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराएं।

सिन्हा ने यह भी कहा कि जन वितरण प्रणाली के डीलर अपने क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकें।

Jehanabad News: Meeting of Public Distribution System dealers held under special intensive review program

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़