DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जहानाबाद एवं काको प्रखंड में बीएलओ-बी एल ओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित

Jehanabad News:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जहानाबाद एवं काको प्रखंड में बीएलओ-बी एल ओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
IMG_20250723_190606

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी  अनिल मिस्त्री की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के सफल संचालन हेतु बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान गणना प्रपत्र संकलन की प्रगति की समीक्षात्मक जानकारी ली गई। यह भी कहा गया कि बीएलए (Booth Level Agent) का सहयोग लेकर मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता एवं गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले मतदाताओं की पहचान करते हुए, उनके द्वारा शीघ्रता से गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें।

Digital Women Trust

इसी क्रम में आज 217-घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काको प्रखंड में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और उन्हें गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि आगामी निर्वाचन हेतु अद्यतन व त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

बैठकों में मतदाता जागरूकता एवं SIR अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुए समर्पण और तत्परता से कार्य करने की अपील की गई।

Jehanabad News: Meeting of BLO-BLO supervisors organized in Jehanabad and Kako blocks regarding special intensive revision program

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़