DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: छात्र युवा संसद सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज

Jehanabad News: छात्र युवा संसद सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक, शिक्षा के निजीकरण और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ उठी आवाज
InShot_20260813_152001453

जहानाबाद। गया में आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद सम्मेलन की तैयारी को लेकर जहानाबाद में छात्रों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी हॉल में AISA और RYA के संयुक्त बैनर तले हुई बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार और AISA के संयोजक नीतीश कुमार ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। वक्ताओं ने शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। बैठक में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की व्यवस्था में बदलाव, परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने तथा लगातार बढ़ रही फीस पर नियंत्रण की मांग उठाई गई। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।

वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी और उनके शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा के अधिकार, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को और मजबूत करने की जरूरत है। बैठक के दौरान छात्रों और युवाओं से 29 अगस्त को गया में आयोजित होने वाले छात्र युवा संसद सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जहानाबाद से भी बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Jehanabad News: Meeting held regarding preparations for the Student-Youth Parliament Conference; voices raised against the privatization of education and fee hikes.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़