DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसएस कॉलेज में “एडवांसमेंट इन प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स” विषय पर व्याख्यान संपन्न

Jehanabad News: एसएस कॉलेज में "एडवांसमेंट इन प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स" विषय पर व्याख्यान संपन्न
IMG-20250421-WA0100

जहानाबाद स्थानीय एसएस कॉलेज में आज आइक्यूएसी एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक एवं शोध महत्व के सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “एवॉलविंग एल्गोरिथम टू इंटेलिजेंस: इश्यूज ऐंड चैलेंजेज” था, जिसके अंतर्गत डॉ० वशिष्ठ नारायण सिंह व्याख्यान माला के तहत “एडवांसमेंट इन प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी पटना के मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० अनुप केशरी ने प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स के स्वास्थ्य, ऊर्जा बचत, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और वैश्विक तापमान नियंत्रण में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने टाइटेनियम और ग्रेफिन जैसे धातुओं के महत्व को भी विस्तार से समझाया।

Digital Women Trust

प्रो० ए.एन. सिंह ने अपने व्याख्यान में सुपर इंटेलिजेंस के प्रयोग की चर्चा करते हुए बताया कि इसका उपयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विकसित देशों में रेल और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव में भी सुपर इंटेलिजेंस का व्यापक उपयोग हो रहा है।

कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता इंजीनियर रमन सिंह सिंधी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के विभिन्न मंत्र बताए और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० दीपक कुमार ने अध्यक्षीय संबोधन में सुपर इंटेलिजेंस के जटिल स्वरूप को समझने और इसके सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों पर गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि सुपर इंटेलिजेंस मानवता और वैश्विक समुदाय के लिए एक वरदान साबित होगा और तकनीकी क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा।

गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अविनाश कुमार ने विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्रों को इससे अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रो० प्रवीण दीपक ने कुशलता से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० श्रीनाथ शर्मा ने किया।

Jehanabad News: Lecture on “Advancement in Plasma Spray Coatings” concluded at SS College

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़