काको (जहानाबाद) कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष के आयोजन का केंद्र बिंदु पृथ्वी दिवस के महत्व, बच्चों की जिम्मेदारी और स्कूलों की भूमिका पर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता, पर्यावरणीय नाटक, सामूहिक गीत और भाषण प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “नई पीढ़ी के लिए पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। बच्चे हमारे भविष्य के संरक्षक हैं। हमें उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम की भावना सिखानी चाहिए।”
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कहकशां बेगम ने कहा कि स्कूलों की भूमिका छात्रों को पर्यावरण के प्रति सजग और उत्तरदायी नागरिक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समन्वय समर्पित शिक्षकों आसिफ साहिर, साहिल टी.पी. और निसाम ने अकादमिक पर्यवेक्षक शान मुस्तफा की देखरेख में किया। पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित छात्र रोहित कुमार, अब्दुल्ला अरफीन, सैफ हाशमी, काजल कुमारी और महेश फातमा ने श्रीकृष्ण साइंस सेंटर, पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन तय्यबा सायदा ने किया, ग्रीन प्रतिज्ञा का पाठ आलिया हमीद ने प्रस्तुत किया, जबकि रौनक कुमार ने अपने प्रभावशाली भाषण से समापन किया। विद्यालय परिवार ने पृथ्वी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
Jehanabad News: Awareness program for environmental protection organized on Earth Day at Kaynat International School
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












